सेंसेक्स में 300 पॉइंट्स की भारी गिरावट, 58300 पर पहुंचा

मुंबई- शेयर बाजार में आज भी तेजी जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 200 पॉइंट्स ऊपर 58,829 पर पहुंचने के बाद अब गिरावट में है। इसमें 300 पॉइंट्स की गिरावट आई है।

इससे पहले कल रिजर्व बैंक की पॉलिसी दरों में कोई बदलाव न होने से बाजार में जबरदस्त तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ था। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल मार्केट कैप 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया था। मंगलवार को सेंसेक्स 886 पॉइंट्स ऊपर बंद हुआ था।

सेंसेक्स आज सुबह 182 पॉइंट्स ऊपर 58,831 पर खुला था। दिन में इसने 58,889 का ऊपरी स्तर और 58,711 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं और 14 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयर हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 17,472 पर कारोबार कर रहा है। इसने दिन में 17,542 का ऊपरी स्तर और 17,464 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 23 बढ़त के साथ और 27 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में भारत पेट्रोलियम, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ब्रिटानिया हैं। गिरने वाले शेयर्स में मारुति, हिंडालको, टाटा स्टील और अन्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *