इन बैंक के शेयर्स में 54% का मुनाफा, इंडसइंड, एक्सिस और ICICI पसंदीदा स्टॉक
मुंबई- निजी सेक्टर के बैंक के शेयर्स 44% तक का मुनाफा दे सकते हैं। इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक सबसे पसंदीदा शेयर्स में शामिल हैं। दरअसल 19 अक्टूबर के बाद से बाजार में अच्छी खासी गिरावट है। इस वजह से बैंकिंग शेयर्स की भी पिटाई हुई है। कई सारे स्टॉक एक महीने में 10-30% तक नीचे आ गए हैं। ICICI बैंक की कुल शाखाएं 5,266 रहीं जो कि मार्च 2020 में 5,324 थीं। बैंक का शेयर पिछले तीन सालों में 107% बढ़ा है। पिछले एक साल में 43% का मुनाफा इस स्टॉक ने दिया है।
विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने अनुमान लगाया है कि ICICI बैंक डिजिटल मोर्चे पर तेजी से काम कर रहा है। इसका फायदा इसे मिलेगा। इसकी कमाई और इनकम दोनों पिछली तिमाहियों में अच्छी रही। इसलिए इसके शेयर का अगला लक्ष्य 1,100 रुपए है। अभी यह 734 रुपए पर है। अक्टूबर में यह 859 रुपए तक चला गया था। पिछले कुछ सालों में ICICI बैंक सबसे पसंदीदा बैंक बनकर उभरा है। इसने ब्रोकरेज हाउसों की रेटिंग में HDFC बैंक को पीछे छोड़ दिया है। इसमें विश्लेषक 54% की तेजी देख रहे हैं।
एक्सिस बैंक के शेयर में कल 3% से ज्यादा की उछाल रही और यह 682 रुपए तक गया। यह अक्टूबर में 800 रुपए के पार था। इसमें 39% का मुनाफा मिल सकता है। कोटक महिंद्रा बैंक भी पसंदीदा लिस्ट में है। इसके शेयर में 14% का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। यह 2,590 रुपए तक जा सकता है। बैंकिंग सेक्टर में सबसे बुरा हाल IDBI बैंक का है। इसमें 14% का घाटा मिल सकता है। इसका लक्ष्य 40 रुपए है। अभी यह 46 रुपए पर है जबकि अक्टूबर में 65 रुपए पर था।
इसी तरह HDFC बैंक का शेयर 2,155 रुपए तक जा सकता है। इसमें 28% का रिटर्न मिल सकता है। अभी यह 1,529 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अक्टूबर में यह 1,724 रुपए तक चला गया था। बंधन बैंक भी लंबे समय में 14% का रिटर्न दे सकता है। यह 420 रुपए तक जा सकता है। जबकि सरकारी बैंकों में सबसे पसंदीदा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर है। यह शेयर मध्यम अवधि में 32% का मुनाफा दे सकता है। हालांकि लंबे समय में इसका लक्ष्य 175 रुपए है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 89 रुपए पर कारोबार कर रहा है। नवंबर में इसने 108 रुपए के लेवल को पार किया था। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में 27% का रिटर्न मिलेगा। यह 750 रुपए तक जा सकता है। जबकि यह अभी 476 रुपए पर है और 542 रुपए तक हाल में यह शेयर गया था। इंडियन ओवरसीज में सरकार हिस्सेदारी बेचना चाहती है। बावजूद इसके इसमें घाटे की आशंका जताई गई है। पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में 9% का मामूली फायदा मिल सकता है। यह शेयर 63 रुपए तक जा सकता है। अभी यह 38 रुपए पर कारोबार कर रहा है।