ऑस्ट्रेलिया में कोविड वैक्सीन का साइड इफेक्ट शुरू, 10 हजार लोगों ने सरकार से मांगा मुआवजा
मुंबई- दुनिया में बनी कोविड वैक्सीन का पहला साइड इफेक्ट का मामला सामने आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में 10 हजार लोगों पर साइड इफेक्ट दिखा है। इन लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग शुरू की है। इसके तहत यहां की सरकार को 3.7 करोड़ डॉलर का मुआवजा देना पड़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, कोविड-19 वैक्सीन प्रोग्राम से हजारों लोगों को हेल्थ से संबंधित समस्याएं शुरू हो गई हैं। इस वजह से 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार से मुआवजा मांगा है। इन लोगों ने साइड इफेक्ट की वजह से अपनी नौकरी गंवा दी है। साथ ही अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। माना जा रहा है कि जितने दावे मुआवजे के आ रहे हैं, उसके हिसाब से ऑस्ट्रेलिया सरकार को 3.7 करोड़ डॉलर का मुआवजा देना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया प्रशासन ने 79 हजार से ज्यादा साइड इफेक्ट के दावों को प्राप्त किया है। करीबन 3.68 करोड़ डोज वैक्सीन का साइड इफेक्ट दिखा है। इसमें बांहों में, हेडेक, बुखार और अन्य लक्षण दिख रहे हैं। इसी तरह से 288 रिपोर्ट में दिल से संबंधित समस्याएं दिखी हैं। इसमें ज्यादातर 65 साल के लोग शामिल हैं। बता दें कि दुनिया के सभी देशों ने केवल 6 महीने के ट्रायल पर वैक्सीन को मंजूरी दे दी थी।
भारत में वैक्सीन का डोज 100 करोड़ लोगों को लग चुका है। हालांकि एकाध घटनाओं को छोड़कर अभी तक बड़े पैमाने पर साइड इफेक्ट नहीं दिखा है। पर जानकार मानते हैं कि 6 महीने के ट्रायल पर वैक्सीन लगाना ही गलत है। जबकि अमूमन इसका 5 या 10 साल तक ट्रायल चलता है।