सेंसेक्स 438 अंकों की बढ़त के साथ 60,308 पर पहुंचा, मार्केट कैप 262.80 लाख करोड़ हुआ

मुंबई- हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स ने बाजार खुलते ही नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार खुला। बाजार अभी शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 350 पॉइंट चढ़कर 60,200 पर और निफ्टी 80 पॉइंट चढ़कर 17,900 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 शेयर्स बढ़त के साथ और 11 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। जिसमें इन्फोसिस, HCL टेक और TCS के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है वहीं टाटा स्टील के शेयर में करीब 1% की गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार की जबरदस्त तेजी में मार्केट कैप 262.80 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

IT शेयर्स बाजार में उड़ान भर रहे हैं। NSE पर IT इंडेक्स 2% से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स में L&T के शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी है। एमफैसिस के शेयर में 4% और विप्रो के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी है।

BSE पर 2,438 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,572 शेयर्स बढ़त के साथ और 753 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 262 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सेंसेक्स 958 पॉइंट चढ़कर 59,885 पर और निफ्टी 276 पॉइंट चढ़कर 17,823 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स ने पहला 10 हजार का आंकड़ा 6 फरवरी 2006 को टच किया था। 11 दिसंबर 2007 को 20 हजार तो 4 मार्च 2015 को 30 हजार पर पहुंचा था। 23 मई 2019 को 40 हजार पर पहुंचा तो इसी साल 21 जनवरी को इसने 50 हजार के आंकड़े को टच किया। 8 महीने बाद इने 60 हजार के आंकड़े को टच किया है। 16 सितंबर को यह 59 हजार पर पहुंचा था और 24 सितंबर को 60 हजार पर पहुंच गया है। 55 से 56 हजार जाने में सेंसेक्स ने सबसे कम दिन लिया था। 13 अगस्त को यह 55 हजार पर था और 5 दिन बाद 18 अगस्त को 56 हजार पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *