एचडीएफसी म्युचुअल फंड के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोत मुंबई रत्न पुरस्कार 2021″ से सम्मानित
मुंबई-एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोत को मुंबई के उल्लेखनीय विकास और इसके सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाने में योगदान के लिए “मुंबई रत्न पुरस्कार 2021” से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों प्रदान किया गया। मुनोत म्यूचुअल फंड उद्योग के पहले अधिकारी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस, रतन टाटा, गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, डेवलपर निरंजन हीरानंदानी को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया।
‘मुंबई रत्न पुरस्कार’ भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय के साथ पंजीकृत है। मुंबई रत्न पुरस्कार जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है और इसे फिल्म्स टुडे मीडिया, नाना नानी फाउंडेशन और एन्नार ग्रुप द्वारा सामूहिक रूप से लॉन्च किया गया है। यह पुरस्कार समारोह मुंबई के राजभवन में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर लोक अभियोजक उज्जवल निकम, डॉ गौतम भंसाली, प्लेबैक सिंगर उदित नारायण, भजन गायक अनूप जलोटा, यूनियन बैंक के सीएमडी राजकिरण राय, डॉ शोमा घोष, बीएसई के एमडी आशीष चौहान को भी मुंबई रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।