इंडिगो की ऐतिहासिक भर्ती मुहिम: 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्ति, उड़ान रद्द संकट से निपटने की तैयारी

मुंबई- देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी। यह भारतीय विमानन क्षेत्र में किसी भी एयरलाइन द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी भर्ती मुहिम में से एक है। यह फैसला पिछले साल दिसंबर में आई परिचालन संबंधी दिक्कतों के बाद लिया गया है, जब क्रू की कमी के कारण महज 7 दिनों में 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

इंडिगो की इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर, सीनियर फर्स्ट ऑफिसर और कैप्टन के पद शामिल हैं। कंपनी अपने विस्तार और रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह कदम उठा रही है। हर महीने शामिल हो रहे 4 नए विमान इंडिगो हर महीने बेड़े में 4 नए विमान जोड़ेगी। इन्हें उड़ाने के लिए नए पायलटों की जरूरत है।

डीजीसीए के नियमों का पालन है चुनौती नियमों के मुताबिक, हर विमान के लिए पायलटों के तीन सेट (एक कैप्टन और एक फर्स्ट ऑफिसर) होना जरूरी है। लेकिन इंडिगो के विमानों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है, इसलिए उसे मानक से दोगुने पायलटों की जरूरत पड़ती है।कंपनी हर महीने 20 से 25 फर्स्ट ऑफिसर को प्रमोट कर कैप्टन बना रही है। एक ट्रेनी ऑफिसर को तैयार होने में 6 माह लगते हैं। कंपनी इन मानकों को सख्त कर रही है।

डीजीसीए की जांच में पाया गया था कि कंपनी को 2,422 कैप्टन की जरूरत थी, लेकिन उस समय उसके पास केवल 2,357 कैप्टन ही उपलब्ध थे। संकट को देखते हुए डीजीसीए ने 10 फरवरी तक नाइट ड्यूटी नियमों में कुछ अस्थायी छूट दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *