मुकेश अंबानी की छिन सकती है बादशाहत, 2024 उनके लिए बुरा हो सकता है
मुंबई- अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय बड़े नुकसान में चल रही है। कंपनी का रिटर्न इस साल नेगेटिव रहने वाला है। कंपनी को पिछले एक साल में 5 फीसदी से ज्यादा नुकसान हो चुका है। वहीं दूसरी ओर टाटा ग्रुप की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से आगे निकलने की होड़ में है।
हो सकता है कंपनी यह दर्जा साल 2025 में ही खो दे। वहीं दूसरी ओर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तेजी से आगे बढ़ रही है। इन दोनों कंपनियों के मार्केट कैप का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रह गया है।
गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.47% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 1217 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में रिलायंस के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसके साथ गुरुवार को कंपनी का मार्केट कैप 16.45 लाख करोड़ रह गया।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 5.59% की गिरावट आई है। इससे कंपनी के मार्केट कैप में ज्यादा गिरावट आई। गुरुवार को टीसीएस का मार्केट कैप 15.08 लाख करोड़ रुपये था। पिछले एक साल में कंपनी ने निवेशकों को मुनाफा दिया है। एक साल में कंपनी के शेयर में 9.87% की तेजी आई है।
टीसीएस इस समय देश की दूसरी सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी है। गुरुवार को इसके भी शेयर में भी गिरावट आई। यह गिरावट 0.23% रही। इस गिरावट के साथ कंपनी के शेयर 4170 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 4.20% की गिरावट आ चुकी है।
देश की दो सबसे मूल्यवान कंपनियों के मार्केट कैप में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यह अंतर मात्र 1.37 लाख करोड़ रुपये का है। अगर रिलायंस को इसी तरह नुकसान होता रहा, तो यह जल्द ही देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा खो सकती है। ऐसे में यह जगह टीसीएस ले लेगी।