रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ फिर से नए निचले स्तर पर, 85.19 हुआ
मुंबई- रुपया 23 दिसंबर को अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 07 पैसे की गिरावट रही और यह 85.19 रुपए प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। 19 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.08 पर बंद हुआ था।
यह गिरावट डॉलर में मजबूती और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के चलते आई है। फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स ने भारतीय रुपया में आई गिरावट की पीछे की वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूत डिमांड और जियो- पॉलिटिकल अनिश्चितताओं की वजह से क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी को बताया है।
दरअसल, बीते सप्ताह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से साल 2025 में दो बार ब्याज दरों में कटौती की। इसके बाद डॉलर इंडेक्स को मजबूती मिली है, जो 0.38 प्रतिशत बढ़कर 107.75 पर पहुंच गया। रुपए में गिरावट का मतलब है कि भारत के लिए चीजों का इंपोर्ट महंगा होना है। इसके अलावा विदेश में घूमना और पढ़ना भी महंगा हो गया है।