दशकों बाद सही आर्थिक फैसले ले रहा भारत, विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा

मुंबई- भारत दशकों बाद सही आर्थिक फैसले ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए वैश्विक निवेशक 82 वर्षीय जिम रोजर्स ने कहा, कुछ वर्षों में मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में काफी सारे बड़े बदलाव आए हैं। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कारण वह दोबारा से यहां निवेश करना पसंद करेंगे।

रोजर्स ने कहा, आप जानते हैं, कई दशकों से भारत ने बहुत सी अच्छी चीजों के बारे में बात की है, लेकिन उन अमल नहीं किया। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि भारत ने अर्थशास्त्र को समझा है और आगे क्या करना चाहिए। अब मेरे जीवन में पहली बार लगता है कि भारत चीजों को समझ रहा है। इसका मतलब यह है कि चीजें आगे बेहतर होने वाली हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था एक दशक में मजबूती से बढ़ी है। आजादी के बाद निवेश हुए 14 लाख करोड़ डॉलर में से 8 लाख करोड़ डॉलर बीते 10 वर्षों में आए हैं। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

रोजर्स ने कहा, भारत की विकास दर जी20 देशों में सबसे अधिक 7 प्रतिशत है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2024-25 के लिए विकास दर अनुमान 7.2 प्रतिशत है। इसकी वजह देश में निजी उपभोग बढ़ना है। कई वर्षों के बाद भारत को यह अहसास हुआ है कि संपन्नता और सफलता कोई खराब चीज नहीं है। देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।भारत के उज्जवल भविष्य को देखते हुए, मैं यहां और निवेश करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *