रिलायंस का दूसरी तिमाही का परिणाम 14 अक्तूबर को, शेयरों की जमकर पिटाई

मुंबई- देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे 14 अक्टूबर को घोषित करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही और छमाही नतीजों की घोषणा के लिए बोर्ड की मीटिंग रखी गई है।

मीटिंग से पहले शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 2747 रुपए पर था। बीते एक महीने में शेयर ने 5% का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं इस साल शेयर केवल 6% चढ़ा है। एक साल में इसने 17% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में सालाना आधार पर 5.45% की गिरावट आई थी। अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15,138 करोड़ रुपए रहा। वहीं, एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा था।

हालांकि, कंपनी की आय सालाना आधार पर 12.04% की बढ़ी थी। पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच कंपनी की आय 2,36,217 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 2,10,831 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *