जून में यूपीआई से 13.89 अरब हुए ट्रांजेक्शन, 2,007 लाख करोड़ के लेनदेन
मुंबई- जून 2024 में यूनिफाइड पेमेंट सिस्टम यानी UPI के जरिए 1,389 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान टोटल 2,007 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। ट्रांजैक्शन की संख्या में सालाना आधार पर 49% की बढ़ोतरी हुई है।
ट्रांसफर की जाने वाली राशि में 36% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी जून 2023 में 934 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 14.75 लाख करोड़ रूपए का लेनदेन हुआ था। वहीं, पिछले महीने की तुलना में ट्रांजैक्शन की संख्या में 1% और ट्रांसफर की गई राशि में 2% की कमी आई है।
UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा, मई 2024 में UPI के जरिए 1,404 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और इसके जरिए 20.45 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है।