ये हैं नीता और ईशा अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट, 7.50 लाख रुपये लेते हैं
मुंबई-एशिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा सार्वजनिक कार्यक्रमों में अलग ही दिखती हैं। नीता और ईशा के बेदाग लुक के पीछे सिर्फ एक शख्स का हाथ है। वह हैं हाई-प्रोफाइल मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रेक्टर। कॉन्ट्रेक्टर देश के सबसे बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट्स में से एक हैं। कॉन्ट्रेक्टर अपने हुनर की जबर्दस्त फीस लेते हैं। यह कई सरकारी अधिकारियों से ज्यादा है।
कॉन्ट्रेक्टर ने करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय सहित बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस, हस्तियों और व्यापारिक दिग्गजों के साथ काम किया है। उन्होंने कुछ सबसे प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्मों में भी कॉन्ट्रिब्यूट किया है। मिकी कॉन्ट्रेक्टर सुनिश्चित करते हैं कि नीता हर कार्यक्रम में अलग दिखें।
मिकी कॉन्ट्रेक्टर की सैलरी भी हमेशा उत्सुकता का विषय रही है। उन्होंने एक बार करीना कपूर खान से उनके मेकअप के लिए 75,000 रुपये लिए थे। हालांकि, यह उनका सबसे अधिक पेमेंट नहीं था। मुंबई में कॉन्ट्रेक्टर अपनी मेकअप सर्विसेज के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन करीब 7.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। यह शहर के किसी भी मेकअप आर्टिस्ट के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ कॉन्ट्रेक्टर के काम ने उनकी अलग पहचान बनाई है। कॉन्ट्रेक्टर के हुनर ने तीनों की खूबसूरती में चार चांद लगाएं हैं। यही कारण है कि मिकी कॉन्ट्रेक्टर देश के सबसे ज्यादा डिमांड और फीस लेने वाले मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं। मिकी की असाधारण क्षमताओं ने उन्हें पहचान दिलाई है।