सरकारी पोर्टल जेम से वस्तुओं-सेवाओं की खरीद होगी चार लाख करोड़ के पार
मुंबई- विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की ओर से अधिक खरीदी के कारण सरकारी पोर्टल जेम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद इस वित्त वर्ष के अंत तक 4 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगी। जेम के सीईओ पी के सिंह ने कहा, अब तक खरीद 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है।
गवर्नमेंट ई-मार्केट (जेम) पोर्टल पर केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों की ओर से वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीदी होती है। 2021-22 में कुल खरीदी 1.06 लाख करोड़ रुपये थी। 2022-23 में यह दो लाख करोड़ रुपये के पार हो गई थी। इस प्रक्रिया में 245 से ज्यादा केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियां शामिल हैं। इस पर 62,000 सरकारी खरीदार और 62 लाख विक्रेता हैं। सिंगापुर, कोरिया के बाद भारत इस तरह के मामले में तीसरे स्थान पर है।