टाटा मोटर्स ने देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लांच की, 11 लाख है दाम
मुंबई- टाटा मोटर्स ने 10.99 लाख की शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक SUV टाटा पंच लॉन्च की। इसका टॉप वैरिएंट 14.49 लाख रुपए में मिलेगा। स्टैंडर्ड पंच EV में 25 kWh का बैटरी पैक लगा है। इसमें 315 किमी की सर्टिफाइड रेंज का दावा किया गया है। लॉन्ग रेंज वैरिएंट में 35 kWh का बैटरी पैक है। इसमें 421 किमी रेंज का दावा किया गया है।
ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई है जिस पर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है। टाटा का यह पहला प्रोडक्ट है जो acti.ev आर्किटेक्चर पर बना है। कंपनी ने कार को 5 जनवरी को ऑफिशियली अनवील किया था। ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है।
टाटा पंच EV की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। इसे 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। डिलीवरी 22 जनवरी से शुरू होगी। टाटा पंच EV को नेक्सॉन EV और टियागो EV के बीच पोजीशन किया गया है। इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर थीम है। टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और मूड लाइटिंग मिलती है। टाटा की पंच EV में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। ईवी में 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।16 इंच के अलॉय व्हील्स भी EV में मिलते हैं।
यह ईवी केवल 9.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटे है। ईवी में दो ई-ड्राइव ऑप्शन है: एक 120 bhp, 190 एनएम टॉर्क वर्जन, और एक 80 bhp, 114 एनएम टॉर्क वर्जन। टाटा पंच ईवी को दो वैरिएंट में उतारा गया हैं – स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज।