पीएनबी समेत इन बैंकों के एफडी में अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानिए नई दर
मुंबई- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने FD और पोस्ट ऑफिस ने टाइम डिपॉजिट स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में 1 जनवरी से बढ़ोतरी की है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
यह एक तरह की FD ही है। इसमें निवेश कर आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं। टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9% से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है। इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
टाइम डिपॉजिट अकाउंट: इसमें अधिकतम ब्याज 7.5% मिल रहा है। रूल ऑफ 72 के अनुसार पैसे को डबल होने में करीब 9 साल 6 महीने का समय लगेगा।
SBI और PNB की FD: इसमें अधिकतम ब्याज 7.00% मिल रहा है। रूल ऑफ 72 के अनुसार इस स्कीम में पैसे डबल होने में करीब 10 साल 3 महीने लगेंगे।
कोटक महिंद्रा बैंक: इसमें अधिकतम ब्याज 7.10% मिल रहा है। रूल ऑफ 72 के अनुसार इस स्कीम में पैसे डबल होने में करीब 10 साल 1 महीने का समय लगेगा।