भारतीय कंपनियों ने दुबई में 6 महीने में किया 33.5 करोड़ डॉलर का निवेश
नई दिल्ली। भारतीय कंपनियों ने जनवरी से जून के दौरान दुबई में 33.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इससे पहले 2022 में कुल निवेश 54.1 करोड़ डॉलर का था। रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन ने यह जानकारी दी।
आंकड़ों के मुताबिक, दुबई में भारत की ओर से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2020 से इस साल जनवरी-जून के बीच 1.6 अरब डॉलर का रहा है। रणनीतिक स्थान और टैक्स के लिहाज से महत्वपूर्ण दुबई में भारतीय निवेशकों को निवेश पर प्रोत्साहन मिलता है। इस साल के पहले छह महीने में दुबई में निवेश करने के मामले में भारतीय शीर्ष पर हैं। भारत ने दुबई में कुल 123 परियोजनाओं में निवेश के साथ कनाडा और लातविया को पीछे छोड़ दिया है।