पांच माह से घट रही है इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी, जानिए क्या है कार
मुंबई। देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में करीब दोगुना इजाफा हुआ है। जनवरी में कुल 1.25 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। जनवरी, 2022 में यह संख्या 64.08 लाख थी। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को कहा कि इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी लगातार पांचवें महीने गिरी है और यह 54.6 फीसदी रही है।
डीजीसीए के अनुसार, अगस्त में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 59.72 फीसदी थी। जनवरी में इसने 68.47 लाख यात्री ढोए थे। एअर इंडिया और विस्तारा ने 11.55 लाख और 11.05 लाख यात्री ढोए। गो फर्स्ट, एयर एशिया इंडिया से 10.53 लाख और 9.30 लाख यात्रियों ने यात्रा की। स्पाइसजेट से 9.14 लाख यात्री उड़ान भरे थे।
टाटा समूह की सभी एयरलाइंस से कुल 32.30 लाख यात्रियों ने जनवरी में यात्रा की थी। यह बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से 26 फीसदी है। एयर एशिया और एअर इंडिया पूरी तरह से टाटा की है जबकि विस्तारा में उसकी 51 फीसदी हिस्सा है।