ट्विटर के लिए अब देना होगा पैसा, जानिए कितना लेगा महीना  

मुंबई- ट्विटर का ट्वीटडेक अब मुफ्त नहीं रहेगा। ट्वीटडेक का नया वर्जन ट्विटर ब्लू सर्विस का हिस्सा होगा। रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग ने दावा किया है कि ट्विटर ट्वीटडेक को पेमेंट आधारित सेवा के तौर पर री-लॉन्च करने वाला है। इसे ट्विटर ब्लू सर्विस में एड किया जाएगा। 

ट्वीटडेक ट्विटर का एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए एक साथ कई अकाउंट को ऐक्सेस करने और कई अकाउंट के फीड को एक साथ देखने का मौका मिलता है। ट्वीटडेक में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ट्विटर में नहीं हैं। ट्वीटडेक को 12 साल पहले लॉन्च किया गया था और ट्विटर ने इसे 2011 में खरीद लिया था। 

नए अपडेट के बाद ग्राहकों को एडवांस सर्च का भी ऑप्शन भी मिलेगा। नए अपडेट में फोटोज, वीडियो, जिफ और इमोजी को लेकर भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसका मासिक शुल्क 269 रुपए हो सकता है। पिछले साल जुलाई में ट्विटर ने ट्वीटडेक की डिजाइन में बड़े बदलाव किए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *