सेंसेक्स 400 पॉइंट्स बढ़ा, निवेशकों को 2 लाख करोड़ का फायदा हुआ

मुंबई- शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन आज तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 190 पॉइंट्स ऊपर 53,169 पर कारोबार कर रहा है।

लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 245.40 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 243.7 लाख करोड़ रुपए था। ज्यादातर शेयर्स आज बढ़त में हैं। टेक और फार्मा स्टॉक्स बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 581 पॉइंट्स बढ़कर 53,424 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 16,013 पर बंद हुआ था।

लिस्टेड कंपनियों में से 1,829 के शेयर्स बढ़त में और 362 के गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। 33 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 4 निचले स्तर पर हैं। 155 स्टॉक अपर और 71 लोअर सर्किट में हैँ। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा न तो बढ़त हो सकती है और न ही गिरावट आ सकती है।

सेंसेक्स आज 53,793 पर खुला था। इसने 53,829 का ऊपरी स्तर और 53,367 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में केवल 9 गिरावट में हैं जबकि 21 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, नेस्ले, एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्‌डी, इंफोसिस, सनफार्मा, टाइटन, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और HCL टेक में करीबन एक-एक पर्सेंट की तेजी है। HDFC, TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, बजाज फिनसर्व और विप्रो के भी शेयर बढ़त में हैं।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56 अंकों की तेजी के साथ 16,069 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,078 पर खुला था। इसने 16,094 का ऊपरी और 15,990 का निचला स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल तेजी में हैं।

निफ्टी के कुल 50 स्टॉक्स में से 38 तेजी में और 11 नीचे कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और नेस्ले हैं। बढ़ने वालों में अडाणी पोर्ट, टेक महिंद्रा, भारत पेट्रोलियम, इंफोसिस, सनफार्मा और अन्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *