NSE को-लोकेशन में 10 साल बाद पहली गिरफ्तारी, कई और अधिकारी रडार पर
मुंबई-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के पूर्व ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने गुरुवार देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। NSE को लोकेशन के मामले में करीबन 10 साल बाद पहली गिरफ्तारी है।
उधर खबर है कि सेबी और NSE के कई अधिकारी इस मामले में अब गिरफ्तार हो सकते हैँ। सेबी पर आरोप है कि उसके अधिकारियों ने सही तरीके से इसकी जांच नहीं की, जिसकी वजह से काफी लंबे समय तक यह घोटाला चला है।
आनंद को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय ले जाने की तैयारी है, जिसके बाद हिरासत के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। को-लोकेशन स्कैम में हो रही जांच NSE को-लोकेशन स्कैम में CBI आनंद सुब्रमण्यम से भी पूछताछ कर रही थी। CBI अज्ञात योगी और चित्रा के बीच ईमल पर हुई बातचीत के बारे में ज्यादा जानकारी चाह रही थी, लेकिन आनंद सही से इस बारे में नहीं बता रहा था।
आनंद सुब्रमण्यम को पहली बार 2013 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में मुख्य स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में अपॉइंट किया गया था। इसके बाद MD चित्रा रामकृष्ण ने 2015 में NSE के ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में प्रमोट किया गया था। 2016 में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज छोड़ दिया।
NSE को-लोकेशन स्कैम में कुछ चुनिंदा ब्रोकर्स को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया था। इसकी जांच में सामने आया था कि OPG सिक्योरिटीज नामक ब्रोकरेज फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए उसे को-लोकेशन फैसिलिटीज का एक्सेस दिया गया था। इस फैसिलिटी में मौजूद ब्रोकर्स को बाकियों की तुलना में कुछ समय पहले ही सारा डेटा मिल जाता है।
CBI ने अपनी जांच में कहा है कि आनंद सुब्रमण्यम का अपॉइंटमेंट चित्रा रामकृष्णन ने करवाया था। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) ने चित्रा रामकृष्ण और अन्य पर सुब्रमण्यम को मुख्य स्ट्रेजिक एडवाइजर के रूप में अपाइंट करने और ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर और MD के एडवाइजर के रूप में उनके पदोन्नति में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
मार्केट रेगुलेट ने रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपए, NSE के पूर्व MD और CEO सुब्रमण्यम, NSE के पूर्व MD और CEO रवि नारायण पर 2 करोड़ रुपए और चीफ रेगुलेटर ऑफिसर और कंप्लायंस ऑफिसर वी आर नरसिम्हन पर 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आनंद सुब्रमण्यम NSE में आने से पहले 15 लाख रुपए की नौकरी कर रहा था। NSE में उसे 9 गुना से भी ज्यादा बढ़ाकर 1.38 करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया। इसके बाद उसे लगातार प्रमोशन मिला और वह कुछ ही समय में ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (GOO) बन गया था।
सेबी के एक हालिया आदेश के बाद इस पूरे मामले की जानकारी खुलकर सामने आई। सेबी के आदेश के मुताबिक, 2013 में NSE की CEO और MD चित्रा रामकृष्णा ने आनंद सुब्रमण्यम को चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर (COO) के पद पर हायर किया।