एक दिन में अंबानी की संपत्ति 31 हजार करोड़ घटी

मुंबई- सोमवार को एक दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 31 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। जबकि पिछले 5 दिनों में सेंसेक्स के 30 शेयर्स में बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा 15% टूटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर दो दिनों में 5% टूटा है।  

18 जनवरी से बाजार की गिरावट की शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी जहां करीबन 7% गिरा, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स भी 6.7% टूटा। दक्षिण कोरिया का मार्केट 3.40% जबकि ताइवान का 2.9% टूटा। हालांकि एशियाई बाजारों में चीन, सिंगापुर, इंडोनेशिया और हांगकांग बढ़त वाले बाजार रहे।  

सोमवार को एक दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 31 हजार करोड़ की कमी हुई। उनकी संपत्ति अब 6.75 लाख करोड़ रुपए है। गुरुवार को 7.01 लाख करोड़ रुपए थी। अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी की संपत्ति सोमवार को करीबन 28 हजार करोड़ रुपए घटी। गुरुवार को 6.65 लाख करोड़ थी जो अब 6.37 लाख करोड़ रुपए है। विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं। 6 दिनों में इन्होंने 15 हजार करोड़ रुपए की निकासी की है।  

पिछले 5 दिनों में सेंसेक्स के 30 शेयर्स में बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा 15% 

टूटा है। यह अब 15,707 रुपए पर है। सेंसेक्स के अन्य शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट HCL टेक और टाटा स्टील में रही जो 11-11% गिरे जबकि इंडसइंड बैंक 8% गिरा। एक्सिस बैंक का शेयर मंगलवार को सबसे ज्यादा रिकवरी करने वाला रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सिस बैंक को दिसंबर तिमाही में 3,614 करोड़ रुपए का फायदा हुआ, जो एक साल पहले की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। 

टेक महिंद्रा का स्टॉक 13% टूटकर 1,512 रुपए पर, बजाज फाइनेंस 12% टूटकर 6,932 रुपए पर और विप्रो का शेयर 12% गिरकर 572 रुपए पर आ गया है। टेक कंपनियों में विप्रो के बाद इंफोसिस सबसे ज्यादा 11% गिरा। यह 1736 रुपए पर कारोबार कर रहा है।  

सोमवार को 900 से ज्यादा स्टॉक लोअर सर्किट में रहे। हाल के दौरान निफ्टी ने पहली बार 17 हजार के नीचे का लेवल भी आज टच किया है। सुबह इसमें 300 पॉइंट्स की गिरावट आई और यह 16,836 तक चला गया। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक समाप्त होने पर इसमें स्पष्टता आएगी। बैठक का फैसला 26 जनवरी को आएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *