इस साल के लिए इन शेयर्स में मिलेगा बेहतर लाभ, देखिए कौन से हैं स्टॉक

मुंबई- शुक्रवार की तेजी चौतरफा तेजी के बाद सोमवार को भी बाजार में अच्छी खासी तेजी रही। सेंसेक्स दिन में 800 से ज्यादा बढ़त के साथ 59 हजार को पार कर गया। इंडेक्स ने पिछले साल की समाप्ति 24 फीसदीकी बढ़त के साथ की थी। बाजार दिगग्जों का मानना है कि आगे भीबाजार में तेजी जारी रहेगी और निफ्टी 20 हजार की तरफ जाता नजरआएगा।  

एंजल वन के समीत चौहान कहते हैं कि निफ्टी 2021 में 24 फीसदी सेज्यादा बढ़त लेने में कामयाब रहा है। बाजार ने सोमवार को 2022 कीअच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है। बाजार की दिशा का अंदाजा लगानेके लिए हम इसके 17,400 के ऊपर जाने का इंतजार कर सकते है जोइसके डाउनसाइड स्लोपिंग चैनल का ऊपरी छोर है। ऐसा हमें आनेवालेकुछ कारोबारी सत्रों में देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 17400 केऊपर की क्लोजिंग देने मे कामयाब रहता है तो फिर हमें 17500-17700की तरफ जाता नजर आ सकता है। 

उनका कहना है कि जब तक निफ्टी 17150 के ऊपर बना हुआ है तब तकबाजार को लेकर पॉजिटीव नजरिया बनाए रखें। मिडकैप इंडेक्स भीअच्छी स्थिति में नजर आ रहा है। ऐसा संकेत मिल रहें है कि चुनिंदा स्टॉकप्री- बजट रैली के लिए तैयार हो रहे है।  

5 पैसा डॉटकॉम के रुचित जैन ने डॉ. लाल पैथ लैब को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 4060 रुपए तक जा सकता है। अभी यह 3822 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी इस महीने  में यह शेयर 6 पर्सेंट बढ़ सकता है। इसी तरह ओएनजीसी को 152 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह है। यह शेयर अभी 142 रुपए पर है। यानी इसमें करीबन 6.7 पर्सेंट का रिटर्न एक महीने में मिल सकता है।  

हिंडालको शेयर में जनवरी महीने में 7 पर्सेंट से ज्यादा का फायदा मिल सकता है। इसे जैन ने 510 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। जबकि नालको में 14 पर्सेंट का रिटर्न मिल सकता है। यह शेयर 115 रुपए तक जा सकता है। लार्सन एंड टूब्रो का शेयर 8 पर्सेंट का रिटर्न दे सकता है। यह अभी 1895 रुपए पर है जिसके 2050 रुपए तक जाने की उम्मीद है।  

टेक कंपनी एंफेसिस भी जनवरी महीने में फायदा दे सकती है। यह अभी 3396 रुपए पर है जो 3660 रुपए तक जा सकता है। यानी इस आधार पर 8 पर्सेंट का रिटर्न इसमें मिलने की संभावना है। HDFC सिक्योरिटीज ने अल्ट्राटेक के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। यह अभी 7591 रुपए पर है। इसमें 10 पर्सेंट का रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है।  

विधि स्पेशियालिटी फूड सेक्टर की कंपनी है। यह अभी 395 रुपए पर है जो 440 रुपए तक जा सकता है। इस आधार पर इसमें 11 पर्सेंट का रिटर्न जनवरी में मिल सकता है। कैपिटल वाया ने क्वेस कार्प के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर अभी 856 रुपए पर है जो 1050 रुपए तक जा सकता है। यानी इसमें 22 पर्सेंट का रिटर्न जनवरी महीने में मिल सकता है। शोभा के शेयर को इसने 1050 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 17 पर्सेंट का लाभ मिल सकता है। अभी यह 895 रुपए पर कारोबार कर रहा है।  

इसी तरह से अपोलो हॉस्पीटल के शेयर में भी अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। यह शेयर 6200 रुपए तक जा सकता है। अभी यह 5013 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जनवरी महीने में इसमें 24 पर्सेंट का रिटर्न मिल सकता है। अंबर इंटरप्राइजेज के शेयर में हाल में गिरावट आई है। यह शेयर 3950 रुपए तक जा सकता है। अभी यह 3316 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी इस आधार पर इसमें 19 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *