सेंसेक्स 442 पॉइंट्स बढ़त के साथ 56761 पर, बैंकिंग शेयर बढ़े

मुंबई- शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 442 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 56,761 पर पहुंच गया है। बैंकिंग स्टॉक्स आज बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं।

कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 497 पॉइंट बढ़कर 56,319 पर बंद हुआ था। इस तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3.26 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255.83 लाख करोड़ रुपए रहा।

सेंसेक्स 289 अंकों की बढ़त के साथ 56,319 पर खुला था। इसने दिन में 56,789 का ऊपरी स्तर और 56,595 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 7 शेयर गिरावट में और 23 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में विप्रो, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, और डॉ. रेड्‌डी हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 16,881 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,865 पर खुला था। दिन में इसने 16,910 का ऊपरी स्तर और 16,839 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 10 गिरावट में और 40 बढ़त में कारोबार कर रहे हैँ। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा मोटर्स, हिंडालको, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज हैं। निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयर में पावर ग्रिड, SBI लाइफ, एशियन पेंट्स और सिप्ला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *