3.3% पर मिल रहा है होम लोन, देखिए कैसे पा सकते हैं इस दर पर कर्ज
मुंबई- होम लोन की ब्याज दरें इस समय 3.3% पर आ गई हैं। आपको यह जानकार हैरानी जरूर होगी, पर इसके पीछे जो गणित है, वो हम बताते हैं कि कैसे यह इस लेवल पर पहुंचा है। इस समय करीबन सभी बैंक या लोन देने वाली कंपनियों ने ब्याज दर को 7% से नीचे रखा है। इस समय 6.5 से लेकर 6.9% के बीच सभी ने ब्याज दर रखा है। ऐसे में होम लोन लेने का यह समय सबसे बेहतरीन है।
साल 2000, 2002 और 2021 में मान लीजिए आपने 31.90 लाख रुपए का होम लोन 20 सालों के लिए लिया है। साल 2000 में इसके लिए आपको 13.25% का ब्याज देना होता था। उसमें टैक्स की छूट 20 हजार रुपए होती थी। जबकि टैक्स का रेट 34.5% होता था। आप जो हर महीने किस्त देते थे वह 4.21 लाख रुपए देते थे। लेकिन इसके बाद भी आपका ब्याज पूरा नहीं होता था।
आपको 1600 रुपए और देना होता था। आप उस दौरान 32,775 का टैक्स बचाते थे इसलिए इसमें 389,900 रुपए ब्याज चला जाता था। इस पेमेंट पर आपको प्रभावी ब्याज दर 12.2% पड़ता था। लेकिन साल 2002 में अगर आपने यही लोन 20 साल के लिए लिया तो आपको 9.10% की दर से ब्याज चुकाना होता था।
साल 2002 में ब्याज दरें घटकर 10.75% पर आ गई थीं। उस समय भी टैक्स की छूट 20 हजार रुपए ही होती थी। टैक्स का रेट 31.50% था। हर साल जो आप किस्त भरते थे वो 359,400 रुपए होती थी। इसमें से 342,925 रुपए ब्याज का हिस्सा होता था। आप इसके बाद 16,475 रुपए मूलधन जमा करते थे। इस तरह से आपका 53,500 रुपए टैक्स का बचता था। ब्याज के रूप में आप कुल 289,375 रुपए पेमेंट करते थे। इसके बाद जो प्रभावी ब्याज दर होती थी वह 9.1% होती थी।
अब इस साल अगर आपने 31.90 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लिया और इसकी ब्याज दर अगर 6.70% मान लिया जाए तो प्रभावी ब्याज दर अब 3.3% है। इस समय टैक्स की छूट 1.50 लाख रुपए है। यानी सालाना जो आप ब्याज दे रहे हैं, उसमें 1.50 लाख रुपए टैक्स का क्लेम आपका होगा। इस समय होम लोन आसानी से मिलते हैं। अगर आपका सिबिल स्कोर 800 से ऊपर है तो आपको लोन लेने में और आसानी होती है और प्रोसेसिंग फीस भी इस समय कहीं-कहीं नहीं लगती है।
इसके बाद टैक्स की दर इस समय 30.9% है। इस आधार पर आप हर साल 363,760 रुपए का किस्त पेमेंट कर रहे हैं। इसमें से ब्याज का हिस्सा 213,720 रुपए होता है। जबकि मूलधन यानी प्रिंसिपिल अमाउंट का हिस्सा 1.50 लाख रुपए होता है। इस आधार पर आप साल में 1.08 लाख रुपए का टैक्स बचाते हैं। जबकि ब्याज के रूप में आप साल में 1.05 लाख रुपए चुकाते हैं। इस तरह से होम लोन की प्रभावी ब्याज दर 3.3% होती है।