सिगाची का इश्यू 9.52 गुना भरा, पॉलिसी बाजार, फिनो पेमेंट्स को ठंडा रिस्पांस, नायका 82 गुना भरा

मुंबई- नायका के IPO ने जबरदस्त रिस्पांस हासिल किया है। कंपनी को अंतिम दिन 82 गुना का रिस्पांस मिला है। जबकि मंगलवार को बंद हो रहे फिनो पेमेंट्स के इश्यू की हालत खस्ता है। इसे सोमवार तक 82% ही रिस्पांस मिला है। यह मंगलवार को बंद होगा। फिनो पेमेंट्स बाजार से 1,200 करोड़ रुपए जुटाएगा। इसने ऊपरी बैंड पर 577 रुपए मूल्य तय किया है।

1 नवंबर को खुले 3 इश्यू में से सिगाची ने अच्छा रिस्पांस हासिल किया है। यह तीसरा सबसे बड़ा इश्यू है, जिसे पहले दिन 9.52 गुना का रिस्पांस मिला है। सिगाची बाजार से 125 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसने अपना मूल्य 161 से 163 रुपए तय किया है। इसका इश्यू बुधवार को बंद होगा। इससे पहले इसी साल आए पारस डिफेंस को पहले दिन 16 गुना से ज्यादा रिस्पांस मिला था। इस इश्यू ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल में 1200 रुपए पर जाने के बाद यह अभी 900 रुपए पर है। इसका इश्यू 175 रुपए पर आया था। 2008 में आए रिलायंस पावर को पहले दिन 10 गुना से ज्यादा रिस्पांस मिला था।

पारस डिफेंस का इश्यू पहले ही पांच मिनट में भर गया था। सितंबर में आया यह इश्यू पहले घंटे में सात गुना भरा था। अक्टूबर में यह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। उधर 82 गुना रिस्पांस पाने वाली नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स शेयर बाजार में लिस्ट होगी। नायका इसका ब्रांड है। इसके IPO का भाव 1,085 से 1,125 रुपए तय किया गया था। यह इस समय ग्रे मार्केट में 650 से 675 रुपए ज्यादा भाव यानी 1,700 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है। FSN ई-कॉमर्स का वैल्यूएशन इस समय 7.1 अरब डॉलर आंका जा रहा है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ऑपरेटर यह कंपनी IPO के जरिए 5,352 करोड़ रुपए जुटाने के लिए उतरी थी। नायका में एंकर निवेशकों ने 40 गुना ज्यादा पैसा लगाया था।

उधर पॉलिसी बाजार के इश्यू को ठंडा रिस्पांस मिला है। इसे पहले दिन केवल 54% मिला है। इसका मूल्य 940 से 980 रुपए तय किया गया है। यह बाजार से 5,710 करोड़ रुपए जुटाने के लिए उतरी है। SJS को केवल 32% रिस्पांस मिला है। यह 800 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसका मूल्य 531 से 542 रुपए है। यह दोनों इश्यू बुधवार को बंद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *