100 रुपए जमा कर पा सकते हैं 5 लाख रुपए, जानिए कैसे मिलेगा
छोटी सैलरी वालों के लिए बड़ा फंड तैयार कर पाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम इस काम को आसान बना सकती है। इस स्कीम के तहत आप छोटी-छोटी सेविंग करके बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। रोजाना 100 रुपए निवेश करके आप 4.86 लाख रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं।
रेकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। इसमें अभी 5.8% सालाना ब्याज मिल रहा है।
छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आप एक या एक से ज्यादा अकाउंट भी खोल सकते हैं। इस आरडी स्कीम में आप कम से कम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है। पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल है। हालांकि आप इसे अपने हिसाब से आगे बढ़ा सकते हैं। इंडिया पोस्ट की आरडी पर 5.8% ब्याज मिल रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि हर महीने कितने रुपए निवेश करने पर आपको कितने पैसे मिलेंगे।