सोने की कीमत फिर पहुंची 47 हजार के पार

मुंबई– एक बार फिर सोना 47 हजार के पार निकल गया है। गुरुवार को सोना 343 रुपए महंगा होकर 47,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। देश में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। इससे भी लोगों में कोरोना के प्रति फिर से डर का माहौल है। इसके अलावा देश में महंगाई भी बढ़ने लगी है। इससे भी सोने के दाम आने वाले दिनों में बढ़ेंगे। अगर ऐसा ही माहौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,793 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर है। आने वाले समय में इसके 1,850 डॉलर तक पहुंच सकता है। यह एक समय 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था। अप्रैल महीने में ही सोना 2,601 महंगा होकर 46,791 पर पहुंच गया है। 31 मार्च को ये 44,190 रुपए पर था। वहीं अप्रैल में चांदी भी 4,938 रुपए महंगी हुई है। 31 मार्च को अब बाजार बंद हुआ था तब चांदी 62,862 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 67,800 रुपए पर पहुंच गई है।  

5 मार्च को सोना 43,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। जानकारों के मुताबिक शादी का सीजन करीब आने से डिमांड बढ़ने लगी है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर में सोना 56,200 तक पहुंच गया था। लेकिन वैक्सीन आने के दाम इसकी कीमत कम होने लगी थी। लेकिन अब फिर एक बार सोने के दाम बढ़ने लगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *