1 महीने में 23% तक गिरे ये शेयर, जानिए आगे कैसा करेंगे प्रदर्शन
मुंबई– 15 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स अब तक के टॉप 51,517 तक पहुंच गया था और पिछले हफ्ते यह 47,265 तक आ गया था। यानी इसमें 10% की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि आज सेंसेक्स में जोरदार तेजी है और यह 48 हजार के पार है। पर पिछले 1 महीने में कुछ ऐसे खपत वाली कंपनियों के शेयर रहे हैं जो 23% तक गिरे हैं। हम आपको बता रहे हैं इनमें प्रमुख शेयर कौन-कौन से हैं।
खपत वाले शेयर की मांग रहती है और लोग इस पर ज्यादा खर्च करते हैं। ट्रेंट की बात करें तो इसका शेयर 729 रुपए है और 1 महीने में यह 8.8% गिर चुका है। यह नेपकीन, तौलिया आदि बनाती है जो रोजमर्रा के लिए उपयोग में आती है। अंबर इंटरप्राइजेज के शेयरों की बात करें तो इसमें भी 8.4% की गिरावट आई है। यह कंपनी एसी, फ्रिज जैसी सामानें बनाती है।
पीवीआर जो सिनेमाघरों को चलाती है। हालांकि कोरोना की वजह से सिनेमाघर जरूर बंद हैं, फिर भी आगे चलकर जब सिनेमाघर खुलेंगे तो शेयरों में तेजी दिखेगी। इसका शेयर 1,015 रुपए पर है जो 23.6% एक महीने में गिर चुका है। बिरला फैशन एंड रिटेल कंपनी पूरी तरह से रिटेल सामानों और फैशन पर फोकस करती है। रिेटेल मतलब रोजाना की चीजों को यह बेचती है। इसका शेयर 1 महीने में 20% तक गिरा है। जबकि बाटा इंडिया जो चप्पल और जूते बनाती है इसका शेयर 1,286 रुपए पर है और यह 12.8% तक गिरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का आना-जाना कम हो गया है इसलिए चप्पल जूतों की मांग भी घटी है।
सिंफोनी एसी, कूलर और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट बनाती है। इसका शेयर 1,140 रुपए पर है। इसमें एक महीने में 10% से ज्यादा की गिरावट आई है। ब्लू स्टार भी एसी और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट बनाती है। इसका शेयर एक महीने में 7.5% गिरा है। दरअसल यह सभी कंपनियां उन चीजों को बनाती हैं, जिनकी रोजमर्रा जीवन में या किसी मौसम में बहुत ज्यादा मांग रहती है। इनके प्रोडक्ट हमेशा बिकते रहते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में एसी, पंखे, एयर कूलर, फ्रिज जैसे सामानों की ज्यादा खरीदी होती है। पर लॉक डाउन और कोरोना की वजह से इस गर्मी के सीजन में इन कंपनियों की मांग पर असर हो सकता है जिससे इनके शेयरों में गिरावट आई है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि गिरावट के बावजूद ये शेयर आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि इनकी मांग लॉकडान के बाद बनी रहेगी। इसने टीटीके प्रेस्टिज, सिंफोनी, वी गार्ड, वोल्टास, अंबर इंटरप्राइजेज, डिक्सन टेक, जैसे शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज ने टाटा स्टील में 22% जबकि जियोजीत ने एचडीएफसी बैंक में 16% के फायदे की उम्मीद जताई है।
इसके अलावा देखें तो कुछ शेयरों में जबरदस्त रिटर्न मिलने की उम्मीद है। हालांकि ये शेयर दूसरे सेक्टर से हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर में मोतीलाल ओसवाल और सीएलएएस ने खरीदने की सलाह दी है। इसमें 50% से ज्यादा का फायदा मिल सकता है। एडलवाइस ने सनटेक रियल्टी के शेयर को 435 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 56% का फायदा मिल सकता है। सेंट्रम ने बजाज कंज्यूमर केयर के शेयर को 394 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 35% का रिटर्न मिल सकता है।