एयर एशिया और इंडिगो ने 2-2 यात्रियों को उतारा, कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे
मुंबई– एयर एशिया और इंडिगो ने 2-2 यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया है। इंडिगो ने तो 2 यात्रियों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह यात्री कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, एयर एशिया ने तीन सीटों के बीच में बैठे 2 यात्रियों को जहाज से उतार दिया। नियम के मुताबिक, बीच वाली सीट पर बैठने वाले यात्री को गाउन पहनना अनिवार्य है। पर दो यात्रियों ने गाउन पहनने से इनकार कर दिया था। जबकि इंडिगो के दो यात्रियों ने मास्क पहनने से इनकार कर दिया था। इन दोनों यात्रियों को जहाज के गोवा पहुंचने पर उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। दो यात्रियों को हैदराबाद में सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।
बता दें कि एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने शनिवार को ही कहा था कि कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर यात्रियों को जहाज में न बैठने दिया जाए। इसी के बाद से विमान कंपनियां यात्रियों पर कोरोना के नियमों का पालन करने का दबाव बना रही हैं। अमूमन कुछ यात्री ऐसे होते हैं जो जहाज में गाउन या मास्क पहनने से इनकार कर देते हैँ। इसी के बाद यह फैसला किया गया है।
एयर एशिया की गोवा मुंबई फ्लाइट में भी यही वाकया हुआ। दोनों यात्रियों ने पीपीई गाउन पहनने से इनकार कर दिया और उसके बाद उन्हें फ्लाइट में बैठने से मना कर दिया गया।