एचडीएफसी ग्रुप मार्केट कैपिटलाइजेशन में नंबर वन के करीब, टाटा ग्रुप से केवल 1.87 लाख करोड़ पीछे
मुंबई- HDFC ग्रुप मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से नंबर वन पोजीशन हासिल करने वाला है। यह टाटा ग्रुप के मार्केट कैप की तुलना में महज 1.87 लाख करोड़ रुपए पीछे है। टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 17.69 लाख करोड़ रुपए है। जबकि HDFC ग्रुप का मार्केट कैप 15.82 लाख करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर रिलायंस ग्रुप है जिसका मार्केट कैप 13.64 लाख करोड़ रुपए है।
टाटा ग्रुप और एचडीएफसी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई है। हालांकि एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर एक साल के ऊपरी स्तर पर हैं। इस वजह से इस ग्रुप के मार्केट कैप में तेजी बनी हुई है। टाटा ग्रुप की टीसीएस के शेयरों में हाल के दिनों में थोड़ी गिरावट दिखी है।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 200 लाख करोड़ रुपए है। इसमें से तीनों ग्रुप की बात करें तो इनके पास 45 लाख करोड़ रुपए की हिस्सेदारी है। इन तीनों ग्रुप में बड़ी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अभी भी टॉप पर है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 12.94 लाख करोड़ रुपए है। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस यानी (TCS) दूसरे नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 11.97 लाख करोड़ रुपए है। जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप 8.71 लाख करोड़ रुपए है।
रिलायंस ग्रुप की कुल 10 छोटी बड़ी कंपनियां शेयर बाजारों में लिस्ट हैं। इसमें हालांकि दो कंपनी को छोड़ दें तो बाकी कोई कंपनी 6 हजार करोड़ के मार्केट कैप को पार नहीं कर पाई है। HDFC ग्रुप की कुल 5 कंपनियां लिस्ट हैं। इसमें से 60 हजार करोड़ रुपए के मार्केट कैप से ऊपर वाली चार कंपनियां हैं। टाटा ग्रुप की कुल 29 कंपनियां लिस्ट हैं। इसमें से 9 कंपनियां ऐसी हैं जो 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की मार्केट कैप वाली हैं।
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन हालांकि हफ्ते में यह एक बार 8.99 लाख करोड़ रुपए के करीब था। HDFC का मार्केट कैप पहली बार 5 लाख करोड़ रुपए को पार किया है। यह शुक्रवार को 5.02 लाख करोड़ रुपए पर रहा है। HDFC असेट मैनेजमेंट कंपनी का मार्केट कैप 63 हजार 823 करोड़ रुपए जबकि HDFC लाइफ का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपए रहा है। तीसरे नंबर पर रिलायंस ग्रुप में बड़ी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 12.94 लाख करोड़ रुपए रहा है। इसके बाद रिलायंस के पार्शियली पेड शेयर का मार्केट कैप 48 हजार करोड़ रुपए रहा है। यह शेयर बायबैक के बाद लिस्ट हुआ है।
टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनियों की बात करें तो इसमें इसकी IT सेवा देने वाली टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11.97 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि यह एक समय 12 लाख करोड़ से ऊपर चला गया था। इसकी अन्य प्रमुख कंपनियों में टाइटन का मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपए है। टाटा मोटर्स का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए के ऊपर हो गया है। जबकि टाटा स्टील का मार्केट कैप 81 हजार 935 करोड़ रुपए रहा है।