एक मिनट में चॉकलेट के 1042 ऑर्डर, वैलेंटाइन डे पर खूब बिका गुलाब और चॉकलेट
मुंबई-वेलेंटाइन डे पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ( Swiggy Instamart ) ने बिक्री का नया रेकॉर्ड बनाया। 14 फरवरी से पहले वाले हफ्ते में इस प्लेटफॉर्म पर सर्च और प्रीमियम गिफ्टिंग में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई। यह भी पता चला कि लगभग आधे वेलेंटाइन डे कार्ट ‘ऑर्डर्स फॉर अदर्स’ के तौर पर लगाए गए थे। इसका मतलब है कि हर दूसरा ऑर्डर सीधे किसी और को डिलीवर किया गया।
वेलेंटाइन डे पर चाकलेट की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी। 14 फरवरी को दोपहर 11:59 बजे प्रति मिनट 1042 ऑर्डर आए। यह इंस्टामार्ट द्वारा वेलेंटाइन डे पर दर्ज की गई प्रति मिनट की सबसे बड़ी उछाल थी। दिल के आकार की चॉकलेट की सर्च में पिछले हफ्ते की तुलना में 500% की बढ़ोतरी हुई, जो थीम वाले प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग को दर्शाता है। इस दौरान बेंगलुरु कुल गिफ्टिंग वॉल्यूम में सबसे आगे रहा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का स्थान रहा।
इस दौरान हाई प्राइस वाले ऑर्डर भी खास रहे। कोलकाता में सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर 25,000 रुपये से ज्यादा का था, जिसमें प्रीमियम डार्क चॉकलेट, मिल्क वेरिएंट्स और क्यूरेटेड गिफ्ट पैक शामिल थे। हैदराबाद और दिल्ली में भी ऐसे ही बड़े खर्च वाले कार्ट देखे गए, जो क्विक कॉमर्स पर बल्क और प्रीमियम गिफ्टिंग की बढ़ती मांग का संकेत देते हैं।
फूलों के सेगमेंट में भी खास उछाल आया। गुलाब की सर्च में पिछले हफ्ते की तुलना में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई। टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय के ऑर्डर में पिछले साल की तुलना में 568% की भारी बढ़ोतरी देखी गई, जो कैटेगरी में सबसे तेज वृद्धि में से एक थी। टेडी बियर को अक्सर चॉकलेट और केक के साथ बंडल किया गया।

