अमेरिकी डील के बाद बाजार 4000 पाइंट उछला, निवेशकों की दौलत 15 लाख करोड़ बढ़ी

मुंबई- एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार आज तूफानी तेजी के साथ खुले। अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से अटकी हुई ट्रेड ट्रीड की घोषणा से बाजार झूम उठा। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते का एलान कर दिया। इस समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे निवेशकों की दौलत सुबह के सत्र में 15 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई क्योंकि सेंसेक्स 4000 अंक तक उछल गया था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शानदार बढ़त के साथ 85,323 अंक पर खुला और खुलते ही इसमें और बढ़त देखी गई। सुबह 9:22 बजे यह 2492.06 अंक या 3.05 फीसदी बढ़कर 84,158.52 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) जोरदार तेजी के साथ 26,308 अंक पर खुला। सुबह 9:23 बजे यह 760.70 अंक या 3.03 प्रतिशत के उछाल के साथ 25,849.10 पर ट्रेड कर रहा था।

पॉल एसेट में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट और 129 वेल्थ फंड में फंड मैनेजर प्रसेनजीत पॉल ने कहा, ”भारत-अमेरिका के ऐतिहासिक व्यापार समझौते ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बनी अनिश्चितता को खत्म कर दिया है। इससे वैश्विक निवेशकों की धारणा में स्पष्ट बदलाव आया है। टैरिफ बढ़ने की आशंका के कारण जिन विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में निवेश रोक रखा था, उनके लिए अब माहौल फिर से सकारात्मक हो गया है।”

डील का सबसे अधिक फायदा आईटी सर्विसेज, कपड़ा और ऑटो पार्ट्स जैसे निर्यात-आधारित सेक्टर को मिलेगा, जो पहले अधिक शुल्क के लिए तैयार हो रहे थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते का एलान कर दिया। इस समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

इस फैसले से कई प्रमुख सेक्टरों को फायदा हो सकता है। इनमें टेक्सटाइल और परिधान, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग, स्पेशलिटी केमिकल्स, कृषि और सीफूड निर्यात तथा अमेरिका में मौजूदगी रखने वाले चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *