त्योहारी और जीएसटी सुधारों के चलते जनवरी में वाहनों की बिक्री में तेजी

मुंबई- त्योहारी अवधि में जीएसटी सुधारों से मिली तेजी के चलते जनवरी में वाहनों की बिक्री में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ह्यूंडई मोटर की बिक्री में उछाल आया है। मारुति ने बताया, पिछले महीने डीलरों को भेजे गए घरेलू यात्री वाहनों की संख्या बढ़कर 1,74,529 यूनिट हो गई। जनवरी, 2024 में यह संख्या 1,73,599 यूनिट थी।

मिनी सेगमेंट की कारों की बिक्री मामूली बढ़कर 14,268 यूनिट रही। कॉम्पैक्ट की बिक्री घटकर 72,738 यूनिट रह गई। हालांकि, यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 65,093 यूनिट से बढ़कर 75,609 यूनिट हो गई। कंपनी ने जनवरी में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है, जो 2,36,963 यूनिट्स रही। मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एवं सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया, हमें 2.78 लाख से अधिक यूनिट्स की बुकिंग मिली हैं। यह जनवरी, 2024 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है। प्रतिदिन लगभग 9,000 से 10,000 बुकिंग मिल रही हैं।

टाटा : 46 फीसदी बढ़ी बिक्री

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 70,222 यूनिट रही। जनवरी, 2025 की 48,076 यूनिट की तुलना में यह 46 फीसदी अधिक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 25 फीसदी बढ़कर 63,510 यूनिट हो गईं। जनवरी, 2025 में यह 50,659 यूनिट थीं। ह्यूंडई की थोक बिक्री पिछले महीने 9 फीसदी बढ़कर 59,107 यूनिट हो गई जो जनवरी, 2024 में 54,003 यूनिट थी। टोयोटा की घरेलू बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 30,630 यूनिट्स रही।

किआ : बिक्री 10 फीसदी बढ़ी

किआ इंडिया की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 27,603 यूनिट्स रही। रेनॉ इंडिया की वाहनों की बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 3,715 पर पहुंच गई। दोपहिया में हीरो मोटोकॉर्प ने 5,20,208 वाहन बेचे हैं। जनवरी, 2024 की 4,12,378 यूनिट्स की तुलना में यह 26 प्रतिशत अधिक है। रॉयल एनफील्ड ने 93,781 वाहन बेचे हैं। यह 16 फीसदी की तेजी है। टीवीएस की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 3,83,262 यूनिट्स हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *