शेयर बाजार में चौथे दिन भी बड़ी बिकवाली, एक हफ्ते में निवेशकों को 21 लाख करोड़ रुपये का झटका

मुंबई- शेयर मार्केट में  23 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 770 अंक की गिरावट के साथ 81,538 पर बंद हुआ है। यह इस हफ्ते की चौथी बड़ी बिकवाली रही। वहीं निफ्टी में भी करीब 241अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। निफ्टी के बैंकिंग, ऑटो मीडिया और मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। पिछले एक हफ्ते में निवेशकों का नुकसान करीब ₹21 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।  

विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। वे भारत जैसे विकासशील देशों से पैसा निकालकर वापस अमेरिकी बाजार में लगा रहे हैं। इसका कारण यह है कि अमेरिका में अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और वहां ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की संभावना है। जब विदेशी निवेशक (FIIs) हजारों करोड़ रुपये के शेयर बेचते हैं, तो बाजार में बड़ी गिरावट आती है।

ग्लोबल टेंशन और ट्रम्प की नीतियां दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सख्त ट्रेड नीतियां निवेशकों को डरा रही हैं। ट्रम्प की नए देशों पर नए टैक्स (टैरिफ) लगाने की धमकी और ‘ग्रीनलैंड’ जैसे विवादों से वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा हो गई है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के लिए भारतीय कंपनियों के जो वित्तीय नतीजे आ रहे हैं, वे निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर, इंडिगो (IndiGo) जैसी बड़ी कंपनी के मुनाफे में 77% की गिरावट आई है। जब बड़ी कंपनियों का मुनाफा घटता है, तो निवेशकों का भरोसा डगमगाता है और वे उन सेक्टरों से पैसा निकालने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *