रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट से मुकेश अंबानी को चपत, नेटवर्थ 2.59 अरब डॉलर घटी

मुंबई-देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार को भी गिरावट रही। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 2.59 अरब डॉलर गिरकर 101 अरब डॉलर रह गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल उनकी नेटवर्थ में 6.54 अरब डॉलर की गिरावट आई है और वह इस साल सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले रईस हैं। अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं। अगर रिलायंस के शेयरों में और गिरावट आती है तो अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो सकते हैं।

ओरेकल के फाउंडर की नेटवर्थ में इस साल 5.53 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 242 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 4.76 अरब डॉलर की गिरावट आई है और वह 229 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे नंबर पर हैं।  इस साल सबसे ज्यादा फायदे में ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस रहे हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 13.9 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह 267 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।

एलन मस्क 632 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर जमे हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 12.7 अरब डॉलर बढ़ी है। लैरी पेज की नेटवर्थ में 9.78 अरब डॉलर और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में 9.05 अरब डॉलर की तेजी आई है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से 6 की नेटवर्थ में इस साल गिरावट आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.02 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 83.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में 21वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *