इस माह सोने का दाम में 1100 रुपये की आई गिरावट, कल 300 रुपये सस्ता
मुंबई- अक्तूबर में सोना के दाम 3,651 रुपए बढ़े थे। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई थी।
13 नवंबर को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 348 रुपए गिरकर 59,892 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं चांदी 1016 रुपए कमजोर होकर 69,400 पर आ गई है। इस महीने अब तक सोना 1120 रुपए कमजोर हुआ है। 1 नवंबर को ये 61,012 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 1,584 रुपए गिरी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,984 रुपए पर थी। इससे पहले अक्टूबर में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली थी।