इन देशों में जीरो है टैक्स, जानिए 10 लाख पर कितना टैक्स चुकाते हैं लोग

मुंबई- अपने देश में इनकम टैक्स की सबसे ऊंची दर 39 फीसदी है। दुनिया के कई देशों में टैक्स का रेट भारत से कम है जबकि कई देशों में ज्यादा है। दुनिया के 10 देशों में इनकम टैक्स रेट जीरो है। इनमें कैमेन आइलैंड्स, बहामास, बहरीन, बरमूडा, ब्रूनेई, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। इन देशों में इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

ग्वाटेमाला में इनकम टैक्स की सबसे ऊंची दर 7% है जबकि कजाकस्तान, रोमानिया और सर्बिया में यह 10% है। उजबेकिस्तान में टैक्स का सबसे ऊंचा रेट 12%, रूस में 13%, यूक्रेन में 18%, मंगोलिया में 20%, सीरिया में 22%, चेक गणराज्य में 23%, नाइजीरिया में 24%, बांग्लादेश में 25%, ब्राजील में 27.5%, मलेशिया में 30%, कनाडा में 33%, वेनेजुएला में 34%, इंडोनेशिया, मेक्सिको और पाकिस्तान में 35% और अमेरिका में 37% है। वहीं चीन में यह भारत से ज्यादा यानी 45% है।

दुनिया में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स फिनलैंड में है। इस देश में इनकम टैक्स की सबसे ऊंची दर 57.65% है। उसके बाद जापान का नंबर है। इस देश में इनकम टैक्स की सबसे ऊंची दर 55.95% है। डेनमार्क में यह 55.9%, ऑस्ट्रिया में 55%, स्वीडन में 52%, बेल्जियम और इजरायल में 50%, नीदरलैंड में 49.5%, पुर्तगाल में 48%, नॉर्वे में 47.4%, स्पेन में 47%, आइसलैंड में 46.28%, यूके, साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका, जर्मनी, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में यह 45% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *