टाटा समूह के इन शेयरों में 51 पर्सेंट तक गिरावट, जानिए अब क्या हैं भाव

मुंबई- टाटा समूह के कई शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 51 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं। टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4,586 रुपये है। पिछले साल 2 सितंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। लेकिन तबसे उसमें 11 फीसदी गिरावट आ चुकी है। सोमवार को यह 4,066 रुपये तक आ गया था। टेक्लोनॉजी सेक्टर से जुड़ी ग्रुप की दो कंपनियों Tata Elxsi और Tata Technologies में क्रमश: 32% और 36% गिरावट आई है।

टाटा मोटर्स का शेयर एक साल के शीर्ष से 40 फीसदी गिर चुका है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,179 रुपये है और यह सोमवार को 713 रुपये तक आ चुका था। Automobile Stampings and Assemblies में 49% और Automobile Corporation of Goa में सबसे ज्यादा 51% गिरावट आई है।

बनारस होटल का शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 8% गिर चुका है। इसी तरह द इंडियन होटल कंपनी के शेयरों में 15% और ओरिएंटल होटल में 22% की गिरावट आई है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास का शेयर 52 हफ्ते के टॉप से 27 फीसदी गिर चुका है जबकि नेल्को के शेयरों में 33 फीसदी गिरावट आई है। ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट का शेयर 35% गिर चुका है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 8,346 रुपये है अभी यह 5570.65 रुपये पर है।

कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट आई है। अर्स्टन का शेयर अपने टॉप से 19% गिर चुका है जबकि टीआरएफ में 42% और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में 39% गिरावट आई है। इसी तरह टाटा केमिकल्स में 30% और रैलिस इंडिया में 38% गिरावट आई है। टाटा केमिकल्स का शेयर 953.10 रुपये पर है।

टाटा कम्युनिकेशंस में 28%, टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र में 38% और तेजस नेटवर्क्स में 40% गिरावट आई है। इसी तरह टाटा पावर का शेयर अपने 52 हफ्ते के टॉप से 29% नीचे आ चुका है। इसका 52 हफ्ते का टॉप 494.85 रुपये है जबकि अभी यह 350 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *