पांच कंपनियों के शेयर हुए लिस्ट, 147 प्रतिशत तक का मिला दमदार फायदा

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए हैं। इसमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स, ममता मशीनरी, सनातन टेक्सटाइल्स और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स शामिल हैं।

ट्रांसरेल का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 35.45% ऊपर 585 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 36.5% ऊपर 590 रुपए पर लिस्ट हुआ। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस ₹432 प्रति शेयर था।

ट्रांसरेल लाइटिंग का यह IPO 838.91 करोड़ रुपये का था। ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड की स्थापना फरवरी 2008 में हुई थी। यह एक इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के साथ मोनोपोल्स और कंडक्टर्स को मैन्युफैक्चर करने का काम करती है।

DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 38.83% ऊपर 392.90 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 38.87% ऊपर 393 रुपए पर लिस्ट हुआ। DAM कैपिटल एडवाइजर्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹283 प्रति शेयर था।

DAM कैपिटल एडवाइजर्स का ये इश्यू टोटल ₹840.25 करोड़ का था। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक पूरे ₹840.25 करोड़ के 2,96,90,900 शेयर इश्यू किए। DAM कैपिटल एडवाइजर्स ने IPO के लिए एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं किया।

ममता मशीनरी का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 147% ऊपर 600 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 147% ऊपर 600 रुपए पर लिस्ट हुआ। ममता मशीनरी के IPO का इश्यू प्राइस ₹243 प्रति शेयर था। ममता मशीनरी का ये इश्यू टोटल ₹179.39 करोड़ का था। इसके लिए कंपनी के निवेशकों ने पूरे ₹179.39 करोड़ के 73,82,340 शेयर ऑफर फॉल सेल यानी OFS बेचे। ममता मशीनरी ने IPO के लिए एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं किए।

प्लास्टिक बैग, पाउच, पैकेजिंग और एक्सट्रूजन इक्विपमेंट बनाती है कंपनी

अप्रैल 1979 में स्थापित हुई ममता मशीनरी लिमिटेड प्लास्टिक बैग, पाउच, पैकेजिंग और एक्सट्रूज़न इक्विपमेंट बनाने के लिए मशीनों को मैन्यूफैक्चर और एक्सपोर्ट करती है। कंपनी FMCG, फूड और पेय इंडस्ट्री को सेवा देती है।

सनातन का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 30 प्रतिशत ऊपर 419 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 31.5% ऊपर 422 रुपए पर लिस्ट हुआ। सनातन टेक्सटाइल्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 प्रति शेयर था। ये इश्यू टोटल ₹550 करोड़ का था।

सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड की स्थापना 2005 में हुई थी, जो पॉलिएस्टर यार्न मैन्यूफैक्चरर और ग्लोबल सप्लायर है। कंपनी का बिजनेस 3 अलग-अलग यार्न वर्टिकल में बटा हुआ है, जिसमें पॉलिएस्टर यार्न प्रोडक्ट, कॉटन यार्न प्रोडक्ट और टेक्निकल टेक्सटाइल्स व इंडस्ट्रियल यूज के लिए यार्न शामिल हैं।

कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 18.68% ऊपर 832 रुपए पर लिस्ट हुआ। NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 17.83% ऊपर 826 रुपए पर लिस्ट हुआ। IPO का इश्यू प्राइस ₹701 प्रति शेयर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *