एक महीने में एक लाख को 1.5 लाख बनाआ, अब आ रही है भारी गिरावट
मुंबई- क्रिप्टोकरेंसी की कीमत फिर से गिरने लगी है। गुरुवार को कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आई। कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले एक महीने में काफी गिर गई है। जबकि 5 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद इसमें काफी तेजी आई थी। डॉगकॉइन की कीमत तो रॉकेट बन गई थी। एक महीने में ही इसने 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था।
गुरुवार को बिटकॉइन, इथेरियम, डॉगकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई। बिटकॉइन की कीमत करीब 5 फीसदी तक गिर गई थी। वहीं इथेरियम में 4 फीसदी तक की गिरावट आई। इसके अलावा डॉगकॉइन में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। डॉगकॉइन को एलन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है।
बिटकॉइन (Bitcoin): 5 नवंबर को इसकी कीमत 5746631 रुपये थी। एक महीने बाद 5 दिसंबर को इसकी कीमत 52 फीसदी बढ़कर 8742984 रुपये हो गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में सीन बदल गया है। पिछले एक महीने में इसमें सिर्फ 2.29% की तेजी आई है। इथेरियम बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी है। 5 नवंबर को इसकी कीमत 204151 रुपये थी। 5 दिसंबर को यह करीब 60 फीसदी बढ़कर 326278 रुपये पर आ गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें भी गिरावट आई है।
डॉगकॉइन (Dogecoin): ट्रंप की जीत के बाद यह क्रिप्टोकरेंसी काफी तेजी से भागी थी। 5 नवंबर को इसकी कीमत 13.61 रुपये थी। एक महीने बाद यह 39.26 रुपये पर पहुंच गई। इसमें एक महीने में निवेशकों को 188 फीसदी का रिटर्न दे दिया। लेकिन पिछले एक महीने में इसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। पिछले एक महीने में यह करीब 21 फीसदी गिर गई है।