भारतीय परिवारों ने 10 साल में शेयर बाजार से कमाए एक लाख करोड़ डॉलर

मुंबई- भारतीय परिवारों ने पिछले 10 वर्षों में शेयर बाजार से एक लाख करोड़ डॉलर कमाए हैं। मॉर्गन स्टेनली के अनुमान के मुताबिक, यह परिवार अपने खाता बही का केवल तीन फीसदी रकम ही इक्विटी में निवेश करता है। इस दौरान परिवारों ने कुल 8.5 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति जोड़ी है। इसमें से लगभग 11 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार का है।

मॉर्गन स्टेनली ने कहा, यदि संस्थापकों को शामिल किया जाए भारतीय परिवारों ने 9.7 लाख करोड़ डॉलर कमाए हैं। इसमें इक्विटी हिस्सा भी बढ़कर 20 फीसदी या लगभग दो लाख करोड़ डॉलर हो गया है। मॉर्गन स्टेनली के रिधम देसाई ने कहा, भारतीय परिवारों का इक्विटी में अभी भी कम निवेश है। आने वाले वर्षों में यह संख्या दो अंक तक बढ़ सकती है।

भारतीय परिवार अन्य परिसंपत्ति वर्गों की तुलना में इक्विटी में कम निवेश करते हैं। हालांकि, घरेलू बैलेंस शीट में एक संरचनात्मक बदलाव चल रहा है। इसलिए आने वाले वर्षों में इक्विटी की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। पिछले दशक में इक्विटी निवेश में तेजी आई है। इस दौरान परिवारों की जोड़ी गई संपत्ति में सोना 22 फीसदी हिस्से के साथ एक बड़ा धन सृजनकर्ता भी रहा है।

पिछले 10 वर्षों में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मार्च 2014 में 1.2 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 5.4 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। इससे यह वैश्विक स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा बाजार बन गया है। वैश्विक बाजार पूंजीकरण में भारत की हिस्सेदारी 2013 के 1.6% के निचले स्तर से बढ़कर नवंबर 2024 में 4.3 फीसदी हो गई। इससे यह उभरते बाजारों में दूसरा सबसे बड़ा स्थान बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *