पिट रहा है रिलायंस का शेयर, एक महीने में दे दिया सात पर्सेंट से ज्यादा घाटा

मुंबई- देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 17.22 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस के शेयरों में जुलाई से गिरावट आ रही है। पिछले एक महीने में ही इसमें 7% की गिरावट आई है।

कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद भी शेयरों पर दबाव आया। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5% की गिरावट के साथ 16,563 करोड़ रुपये पर आ गया। चार्ट पर देखें तो कंपनी का शेयर 1,610 रुपये के स्तर के पास पीक पर पहुंचने के बाद से गिरावट में है। अभी यह अपने 200 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) से नीचे है।

सितंबर में रिलायंस का शेयर कंसोलिडेशन फेज में चला गया था। उसके बाद 1 अक्टूबर को इसने डेथ क्रॉसओवर देखा, जब इसके 10 DEMA ने 20 DEMA को पार किया। अक्टूबर में इसने कीमत ने अपने प्रमुख सपोर्ट लेवल्स को तोड़ दिया और तब से यह दैनिक चार्ट पर बड़ी भारी बिकवाली के साथ गिर रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह शेयर आगे और ज्यादा गिरावट में जा सकता है। कीमत दिसंबर 2023 के ब्रेकआउट स्तरों पर रुक गई है और अब इसे यहां से समर्थन मिल सकता है। स्टॉक न केवल दैनिक चार्ट पर बल्कि इसके साप्ताहिक चार्ट पर भी दबाव में है। छोटी अवधि के डाउनट्रेंड के बावजूद मासिक चार्ट संभावित लॉन्ग-साइड तेजी दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *