ये हें सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ की कतार में, एक दिन में 45 लाख

मुंबई- अरविंद कृष्णा आईबीएम के सीईओ हैं। वह दुनिया में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले चंद एग्‍जीक्‍यूटिव में शामिल हैं। उनका सालाना पैकेज लगभग 165 करोड़ रुपये है। इस तरह वह रोज के करीब 45 लाख रुपये कमाते हैं। साल 2023 में उनके वेतन में 30 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई थी।

कृष्णा 1990 से आईबीएम के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कंपनी को 34 साल दिए हैं। 2020 में सीईओ बनने के बाद से उन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1990 में आईबीएम में शामिल होने के बाद उन्होंने कंपनी में अलग-अलग पदों पर काम किया। धीरे-धीरे तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए। सीईओ बनने से पहले वह कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट थे। उनके नेतृत्व में आईबीएम ने 34 अरब डॉलर में रेड हैट का अधिग्रहण किया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। इतना ही नहीं, कृष्णा के नाम 15 पेटेंट भी हैं, जो उनकी तकनीकी कुशाग्रता का प्रमाण हैं।

अरविंद कृष्णा आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। उनकी मां सेना की विधवाओं के कल्याण के लिए काम करती थीं। एक तेलुगु भाषी परिवार में पले-बढ़े कृष्णा ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिलनाडु और देहरादून में पूरी की। इसके बाद उन्होंने कानपुर स्थित प्रतिष्ठित आईआईटी में दाखिला लिया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। यहीं पर उन्हें आईबीएम में नौकरी मिली, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

आईबीएम में कृष्‍णा की सफलता के पीछे उनकी पढ़ाई का बहुत बड़ा हाथ है। कृष्णा के नेतृत्व में आईबीएम दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गई है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 1,450,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। सैलरी बढ़ने से पता चलता है कि कृष्णा ने कंपनी को आगे बढ़ाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईबीएम दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *