चार साल में पहली बार आईपीएल का गिरा वैल्यू, 10 पर्सेंट की आ गई गिरावट

मुंबई- चार साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वैल्यूएशन में गिरावट दर्ज की गई है। वैल्यू एक साल में 10.6% गिरी है। 2023 में IPL की कुल वैल्यू 92.5 हजार करोड़ रुपए थी। 2024 में यह 82.7 हजार करोड़ रुपए रह गई है। वैल्यूएशन रैंकिंग में मुंबई इंडियंस टॉप पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा स्थान मिला है।

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की वैल्यू बढ़ी है। इसमें एक साल में 8% का इजाफा हुआ है। 2023 में WPL की वैल्यू 1250 करोड़ रुपए थी। अब यह 1350 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले कुछ साल में भारत में क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में मोनोपॉली बढ़ने के कारण IPL की वैल्यू गिरी है। रिलायंस और डिज्नी स्टार के मर्जर ने लीग के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए प्रतिस्पर्धा कम कर दी है।

पहले इन दोनों कंपनियों के बीच IPL के राइट्स खरीदने के लिए होड़ होती थी। सोनी स्पोर्ट्स भी होड़ में रहती थी। अब सोनी और जी के मर्जर में रुकावट आने और डिज्नी हॉटस्टार के मर्जर से इस मामले में प्रतिस्पर्धा बहुत कम हो गई है।

स्टडी के अनुसार, वैल्यूएशन में गिरावट का सबसे बड़ा कारण भारत में बदलता ब्रॉडकास्ट सिनैरियो है, जो डिज्नी स्टार-जियोसिनेमा के मर्जर के बाद मोनोपॉली की ओर बढ़ रहा है। जब 2022 में IPL ब्रॉडकास्टिंग राइट्स की बोली लगाई गई थी, तब डिज्नी स्टार और जियोसिनेमा के बीच कड़ी टक्कर मिली थी। इसमें जियो सिनेमा से BCCI ने 5 साल की डील के लिए 48,390 करोड़ रुपए कमाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *