यूपीआई के से रिकॉर्डतोड़ 1,496 करोड़ का लेनदेन, 20 लाख करोड़ रुपये मूल्य
मुंबई- अगस्त में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 1,496 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान टोटल 20.61 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल अगस्त के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 41% की बढ़ोतरी हुई है।
अगस्त 2023 में UPI के जरिए 1,059 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और इसके जरिए 15.77 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। एक साल में यह रकम करीब 31% बढ़ी है। अगस्त 2024 में रोजाना की बात करें तो यह 48 करोड़ 30 लाख रहा और रोजाना औसतन 66,475 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।
पिछले महीने (जुलाई 2024) की तुलना में लेनदेन की संख्या में 3.60% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ट्रांसफर की गई राशि में 0.15% की कमी आई है। जुलाई 2024 में UPI के जरिए 1,444 करोड़ लेनदेन हुए और इसके जरिए 20.64 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यह जानकारी दी।
भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।