नोवा एग्रीटेक शेयर 37 पर्सेट बढ़त के साथ लिस्ट, निवेशकों ने कमाया मुनाफा
मुंबई- नोवा एग्रीटेक का शेयर कल BSE पर 36.58% बढ़त के साथ 56 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर यह 34.15% की तेजी के साथ 55 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसके बाद इसके शेयर में और तेजी देखने को मिली और ये 16.75 रुपए (40.85%) बढ़कर 57.75 रुपए पर बंद हुआ। आईपीओ में इसका भाव 41 रुपए था।
शेयर बाजार में कल तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 612 अंक की तेजी के साथ 71,752 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की तेजी रही। ये 21,725 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिली है।
BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड का IPO 30 जनवरी से खुल चुका है। रिटेल निवेशक इसके लिए 1 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹310.91 करोड़ जुटाना चाहती है। 6 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।