इस म्यूचुअल फंड कंपनी ने इंडियन होटल्स के खरीदे जमकर शेयर
मुंबई- केनरा रेबेको स्मॉल कैप ने इंडियन होटल्स कंपनी के और शेयर खरीदे हैं। दिग्गज इनवेस्टर रहे राकेश झुनझुनवाला का भी इंडियन होटल्स पर बड़ा दांव है। केनरा रेबेको स्मॉल कैप फंड ने जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.66 पर्सेंट से बढ़ाकर 1.91 पर्सेंट कर ली है। हालांकि, इस पीरियड में SBI रिटायरमेंट बेनेफिट फंड ने इंडियन होटल्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.64 पर्सेंट से घटाकर 2.38 पर्सेंट कर ली है।
केनरा रेबेको स्मॉल कैप फंड के पास जून 2022 तिमाही में इंडियन होटल्स के 23640145 शेयर या 1.66 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। म्यूचुअल फंड ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान इंडियन होटल्स के 3460981 शेयर और खरीदे हैं। केनरा रेबेको स्मॉल कैप फंड के पास अब इंडियन होटल्स के 27101126 शेयर या 1.91 पर्सेंट हिस्सेदारी हो गई है। SBI रिटायरमेंट बेनेफिट फंड ने इंडियन होटल्स में अपनी 0.26 पर्सेंट हिस्सेदारी घटाई है। कंपनी में अब फंड की हिस्सेदारी 2.38 पर्सेंट रह गई है, जो कि पहले 2.64 पर्सेंट थी।