एक्सिस सिक्योरिटीज ने बताया, इन स्टॉक्स को खरीद सकते हैं
मुंबई- मीडियम टर्म में, भू-राजनीतिक घटनाएं और महंगाई जैसे आर्थिक कारक, ब्याज दरों पर अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व का फैसला और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के विभानसभा चुनाव के नतीजे अस्थिरता का कारण बन सकते हैं और बाजार के प्रदर्शन पर असर डाल सकते हैं।
हालांकि ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि लंबी अवधि के लिए इक्विटी मार्केट का आउटलुक पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने इस साल के अंत तक निफ्टी- 50 के 20,200 अंत तक पहुंचने के टारगेट को बरकरार रखा है। एक्सिस सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के मुताबिक, इस समय सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमतों को लेकर है।
पिछले हफ्ते ही तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुकी हैं। इस बीच, अगर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो इससे रूस के लिए वैश्विक बाजारों में तेल का निर्यात करना मुश्किल हो जाएगा, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आएगी।
ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, “भारत अपनी जरूरत का अधिकतर कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। कीमतें बढ़ने से भारत के लिए व्यापार घाटे और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के लिए चुनौतियों का सामना करेगा। साथ ही इससे महंगाई भी बढ़ सकती है, जिससे पहले 2022 की दूसरी छमाही में कम होने की उम्मीद थी।” ब्रोकरेज ने कहा कि कच्चे तेज की कीमतें बढ़ने से भारतीय कंपनियों का मार्जिन घटेगा और जिसका असर उनके मुनाफे पर पड़ सकता है।
एक्सिस सिक्योरिटीज ने निफ्टी के लिए इस साल के अंत तक 20,200 के स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य बरकारर रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि इक्विटी मार्केट के लिए लॉन्ग-टर्म आउटलुक अभी भी पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी के कारण बैंकों को क्रेडिट ग्रोथ में सुधार में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने साथ ही कहा कि निवेशकों के सामने इस समय बाजार में अच्छे क्वॉलिटी वाले स्टॉक को वाजिब भाव पर खरीदने का मौका है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के पंसदीदा टॉप स्टॉक की लिस्ट
लार्जकैप: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), वेदांता, कोल इंडिया, सेल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
मिडकैप: ऑयल इंडिया, केनरा बैंक, डालमिया भारत, पर्सिस्टेंट, चोला इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस
स्मॉलकैप: फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, बिड़ला सॉफ्ट, चंबल फर्टिलाइजर, रेडिंगटन इंडिया, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर