551 करोड़ में बिके 204 खिलाड़ी, 137 भारत के और 67 विदेश के    

मुंबई- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी कल खत्म हो गई। दो दिनों में 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इनमें 137 भारतीय और 67 विदेशी खिलाड़ी रहे। शनिवार को पहले दिन सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बिके जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा।  

दूसरे दिन सबसे ज्यादा कीमत लियाम लिविंगस्टन को मिली। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। दूसरे दिन के ऑक्शन में वो एकमात्र खिलाड़ी थे जिनकी बोली 10 करोड़ से ऊपर गई। इस नीलामी में अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी खूब पैसे लुटाए गए। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया।  

इस साल चोट के कारण IPL में नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को भी मुंबई इंडियंस ने 2023 के सीजन के लिए अपनी टीम से जोड़ लिया। मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने सिंगापुर में जन्में ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड को भी अपने टीम के साथ जोड़ा। उन्होंने इस खिलाड़ी पर 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए। 

मशहूर सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने जीताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *