वॉर्नर की कीमत घटकर 6.25 करोड़ हुई, पिछले साल 12.50 करोड़ थी
मुंबई- ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर पर दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगानी शुरू की और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में वार्नर को 12.50 करोड़ में रुपए मिलते थे। उनकी वैल्यू 50% कम हो गई है।
विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को 6.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। लखनऊ, चेन्नई, मुंबई ने बोली लगाई। बाजी नई टीम लखनऊ के हाथों ही लगी। मुंबई इंडियंस में डिकॉक की सैलरी 2.80 करोड़ रुपए थी। डिकॉक की वैल्यू में 141% का इजाफा हुआ है।
अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा। फाफ को टीम कैप्टन भी बना सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स में फाफ की सैलरी 1.60 करोड़ थी। फाफ के ऊपर RCB के अलावा दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। उनकी वैल्यू 337% बढ़ गई है।
2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स में शमी की सैलरी 4.80 करोड़ रुपए थी। शमी पर RCB ने शुरू की थी, इसके बाद गुजरात, लखनऊ, कोलकाता भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने बाजी मारी।
कगिसो रबाडा की बोली सबसे ऊंची लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 4.20 करोड़ में मिलते थे। उनकी वैल्यू 120% बढ़ गई है। IPL 2021 में अश्विन की सैलरी 7 करोड़ 60 लाख थी। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।
IPL 2021 में अश्विन की सैलरी 7 करोड़ 60 लाख थी। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।